कायमगंज/फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज नगर में खाटू श्याम यात्रा देखने गई बालिका देर शाम अचानक लापता हुई नाबालिग बालिका के मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बालिका के घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चन्द्र व पूरे सर्किल के फोर्स के साथ एसओजी टीम,सर्विसलांस टीम,डॉग स्कॉर्ट ने बालिका की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे 300 के लगभग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले।कुछ सीसीटीवी कैमरो में दो युवकों के पीछे जाती दिखाई दी।जिसके आधार पर तलाश को आगे बढ़ाया गया।
हमीरपुर स्थित नाले के बराबर में बने एक स्कूल के पास रोड से निकल रहे राहगीरों ने झाड़ियों में नाबालिग बालिका को देखा तो राहगीरों के साथ साथ आस पास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई।वहां मौजूद लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने तत्काल वहां पहुंच कर नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी,कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने घटना स्थल पर पहुंच कर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चन्द्र को भी सूचना दी।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम ने भी घटना से साक्ष्य एकत्रित किए।
शक के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह पुत्र जीवाराम निवासी गऊटोला मऊ राशिदाबाद का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी चाऊमीन का ठेला लेकर आस पास के क्षेत्र में फेरी कर चाऊमीन बेचा करता है।
पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह से साक्ष्य एकत्रित कर अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा उपरोक्त धारा 87/65(2) बीएनएस व धारा 9M/10 पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आरोपी को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
नाबालिक को बहला फुसला कर ले जाने मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल


