30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

हादसे में घायल शैलेन्द्र की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा

Must read

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मलोखार निवासी रिंकी देवी ने सड़क हादसे में पति शैलेन्द्र सिंह की मौत के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रिंकी देवी ने बताया कि 13 जून की शाम करीब 8:40 बजे शैलेन्द्र बाइक से मुरहास से घर लौट रहे थे। इटावा-बरेली मार्ग पर गैसिंगपुर के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही बाइक संख्या यूपी 76 एडी 0869 के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हादसे में गंभीर घायल शैलेन्द्र का लोहिया अस्पताल, अपोलो अस्पताल लखनऊ और कानपुर के प्रांजल अस्पताल में उपचार चला। उपचार के दौरान 5 जुलाई को उनकी मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया।

पति की मौत और अंतिम संस्कार के कारण रिंकी देवी समय से पुलिस को सूचना नहीं दे सकीं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article