30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

Must read

 

निवेश से भारत दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क बनाने में सफल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की तेज होती आर्थिक और औद्योगिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेश और आधुनिक तकनीक के बल पर भारत ने रेलवे के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि निवेश की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क बनाने में सफल हुआ है।
18 से 23 अगस्त तक आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में 200 से अधिक जापानी उद्योगपति, सीईओ, कारोबारी प्रतिनिधि और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य जापानी निवेश, तकनीकी हस्तांतरण, औद्योगिक परियोजनाओं और रोजगार के अवसरों को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देना है।
केंद्रीय मंत्री ने निवेश को केवल पूंजी लगाने तक सीमित नहीं बताते हुए इसे तकनीक, उत्पादन क्षमता और रोजगार बढ़ाने का माध्यम बताया। उत्तर प्रदेश सरकार जापानी कंपनियों के साथ मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, मोबिलिटी और तकनीकी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रही है।
इन्वेस्ट यूपी के अनुसार जापान के साथ पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी कंपोनेंट, सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। प्रस्तावित ‘जापानी सिटी’ भी इस साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सम्मेलन के जरिए प्रदेश सरकार का लक्ष्य जापानी कंपनियों की रुचि को वास्तविक निवेश में बदलना और उत्तर प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article