28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

एक ही कारोबारी की दुकान पर तीसरी चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल

Must read

 

नवाबगंज,फर्रुखाबाद । नगर के मोहम्मदाबाद मार्ग पर मुख्य चौराहे से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक कारोबारी को तीसरी बार निशाना बना दिया। सोमवार रात आटा चक्की के बाहर रखे परचून के खोखे का ताला तोड़कर चोर सामान और गोलक में रखी हजारों रुपये की नकदी समेट ले गए। लगातार तीसरी वारदात से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मोहल्ला नया गनीपुर निवासी राकेश कुमार की मोहम्मदाबाद मार्ग पर आटा चक्की है। दुकान के बाहर ही उनका परचून का खोखा रखा है। राकेश के मुताबिक, 10 जून की रात चोरों ने पहली बार दुकान को निशाना बनाया था। ताला तोड़कर चोर करीब 20 किलो वजन का लोहे का बांट चोरी कर ले गए थे। घटना की शिकायत उन्होंने 11 जून को नवाबगंज थाने में की थी। आरोप है कि पुलिस करीब 15 दिन बाद जांच के लिए पहुंची, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका।
इसके बाद 15 अगस्त की रात चोरों ने दुकान की दीवार से ईंटें निकालकर अंदर प्रवेश किया और आटे का बोरा चोरी कर ले गए। पिछली घटना में कार्रवाई न होने से परेशान कारोबारी ने इस बार पुलिस को सूचना नहीं दी।
सोमवार रात चोरों ने फिर दुकान के बाहर रखे परचून के खोखे को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर खोखे में रखा सामान और गोलक में मौजूद हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह राकेश दुकान पर पहुंचे तो खोखे का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। गोलक से नकदी गायब मिलने पर उन्होंने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article