29 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

SIT की क्लीन चिट के बाद अयोध्या में बढ़ा सियासी पारा! अवधेश प्रसाद बोले- ‘यह जांच नहीं, पर्दा डालने की कोशिश’

Must read

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। SIT द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार भले ही अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर ले, लेकिन यह चोरी किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के दरबार की है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। इस कांड से पूरी अयोध्या की छवि कलंकित हुई है, मैंने इस मुद्दे को लगातार सदन में उठाया है और प्रधानमंत्री जी से भी निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की थी।”

उन्होंने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब कोई न कोई दिव्य शक्ति उसका हिसाब लेने आती है। प्रभु श्रीराम के नाम पर हुई इस अनियमितता में जिम्मेदार लोग बचेंगे नहीं, समय आने पर उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इसी दौरान अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे अवधेश प्रसाद ने इस मौत पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

पुलिस द्वारा मौत की वजह हार्ट अटैक बताए जाने पर सांसद ने असहमति जताई। उन्होंने कहा –“जानकारी मिली है कि मृतका के मुंह में कपड़े ठूंसे गए थे और उनके आभूषण भी गायब हैं। यह सामान्य मौत नहीं लगती. घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।” अवधेश प्रसाद ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहस्य से पर्दा उठाया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article