27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

पकरिया चौराहे पर युवक को रोककर पीटा, डंडे-बेल्ट से हमला; तीन पर मुकदमा

Must read

 

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के पकरिया चौराहे के पास युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने युवक को घेरकर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बताया गया कि पकरिया चौराहे के पास युवक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे और बेल्ट से युवक पर हमला किया। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की चेतावनी दी।
घटना के बाद पीड़ित की मां रहीशा पुलिस के पास पहुंचीं और मामले की तहरीर दी। उनका आरोप है कि जब परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस का रवैया भी संतोषजनक नहीं रहा। मां का आरोप है कि तहरीर देने गए उनके भाई को पुलिस ने रातभर थाने में बैठाए रखा और सुबह उसे छोड़ा गया।
परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मारपीट की शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की ओर से धमकी दिए जाने के बाद उन्हें सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक करती है।
मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के पकरिया चौराहे का है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article