27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

शिक्षिका पर छात्र से मारपीट का आरोप

Must read

 

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र स्थित आरबीआरडी स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मारपीट में छात्र के कान का पर्दा फट गया और डॉक्टर ने उसे बड़े ऑपरेशन की सलाह दी है।

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद छात्र के कान में तेज दर्द और सुनने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया, जहां जांच के बाद कान के पर्दे को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। चिकित्सक ने आगे उपचार के लिए ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बच्चे को छुट्टी होने तक स्कूल में ही रोककर रखा गया और उसे घर नहीं जाने दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई और बच्चे के उपचार का खर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा उठाए जाने की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आरोपों की जांच कर रही है। छात्र के साथ मारपीट के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article