30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला जड़ने का वीडियो वायरल – ग्रामीणों में रोष, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Must read

शाहजहांपुर।जैतीपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर पिटरहाई में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक विवादित मामला सामने आया है। यहाँ स्कूल के मुख्य गेट पर शिक्षक द्वारा ताला जड़ देने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गेट के बाहर खड़े रहे बच्चे वायरल वीडियो में स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ साफ नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बच्चे स्कूल के अंदर जाने के लिए गेट के बाहर खड़े होकर इंतजार करते दिखे। इसी बीच गेट न खोले जाने को लेकर ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षक के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि शिक्षक ने गेट खोलने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इस मनमानी का कड़ा विरोध किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह से बात की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाहरी लोगों के आने से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका के चलते गेट बंद किया गया था। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article