31 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की मां विनोद कुमारी का निधन

Must read

 

82 वर्ष की उम्र में लखनऊ में ली अंतिम सांस, भोलेपुर में शोक की लहर

फर्रुखाबाद। शहर के भोलेपुर मे जन्मीँ एवं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की माता श्रीमती विनोद कुमारी, पत्नी स्व. वीरेंद्र पाल सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती विनोद कुमारी ने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का परिवार छोड़ा है। उनके बड़े पुत्र राजीव कटियार के लखनऊ स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अन्य पुत्र सुधीर कटियार और लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार हैं। तीनों पुत्रों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर परिवार का नाम रोशन किया। उनकी पुत्री मधुलिका कटियार मुंबई में रहती हैं।
परिवार के अनुसार, श्रीमती विनोद कुमारी का मायका एवं पारिवारिक जीवन फर्रुखाबाद से गहराई से जुड़ा रहा। उनके पति स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह का जन्म फर्रुखाबाद के नारायणपुर में हुआ था। वह अधिवक्ता धीरेन्द्र कटियार के सगे चाचा थे।
श्रीमती विनोद कुमारी के निधन से कटियार परिवार और उनके परिचितों में गहरा शोक है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर कटियार ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article