29 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

कानपुर : युवाओं के ब्रेकअप पर डिप्टी सीएम ने जताई चिंता, बोले‘रामायण का पन्ना खत्म हो जाएगा, रील का नहीं’

Must read

 

कानपुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवाओं में बढ़ती मोबाइल की लत और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज का युवा घंटों मोबाइल की दुनिया में खोया रहता है और इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा रात-रात भर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और फोन की दुनिया में खोए रहते हैं। उन्होंने युवाओं के बीच बढ़ती ब्रेकअप की समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि ब्रेकअप होने पर कई युवा रात-रात भर रोते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने मोबाइल और इंटरनेट की लत एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सोशल मीडिया की रील और लगातार ऑनलाइन रहने की आदत युवाओं को वास्तविक जीवन से दूर कर रही है।
ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों की भूमिका पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी इंटरनेट की दुनिया में व्यस्त दिखाई देते हैं। ऐसे में शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को मोबाइल के संतुलित इस्तेमाल और वास्तविक जीवन के मूल्यों से जोड़ें।
उन्होंने युवाओं को किताबों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश देते हुए कहा,“रामायण का पन्ना खत्म हो जाएगा, रील का नहीं।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article