29 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

आज से यूपी टी-20 लीग का आगाज, इकाना में क्रिकेट के साथ दिखेगा ग्लैमर का तड़का

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज आज, 14 अगस्त से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। उद्घाटन मुकाबले में काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स आमने-सामने होंगी।
लीग के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। इकाना में म्यूजिकल कॉन्सर्ट, ड्रोन शो और लाइट शो आकर्षण का केंद्र होंगे। उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन और जैस्मिन सैंडलास की प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित हैं।
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में छह टीमें कुल 34 मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट 14 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा। इस बार पहली बार लीग के मुकाबले लखनऊ और कानपुर, दोनों शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।
लीग का पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा चरण कानपुर में होगा। 28 अगस्त से 6 सितंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मुकाबले होंगे। प्लेऑफ और खिताबी मुकाबला भी कानपुर में ही आयोजित किया जाएगा। फाइनल 6 सितंबर को खेला जाना है।
यूपी टी-20 लीग को प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इसे युवाओं के लिए आईपीएल और आगे भारतीय टीम तक पहुंचने का अवसर बता चुके हैं।
क्रिकेट और मनोरंजन के संगम के साथ शुरू हो रहा सीजन-4 लखनऊ में आज से क्रिकेट प्रेमियों के बीच रोमांच पैदा करेगा, जबकि टूर्नामेंट का निर्णायक दौर कानपुर में देखने को मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article