फर्रुखाबाद ब्यूरो: तिरंगा यात्रा डीजे वंदे मातरम एवं भारत माता के जय घोष के बीच तिरंगा यात्रा बड़े हर्षो उल्लास के साथ निक।ली गई। तिरंगा यात्रा के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी ठाकुर जयवीर सिंह को प्रभारी बनाया गया। पटेल पार्क पहुंचे पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का स्वागत जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने लोह पुरुष प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।
इसके पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा रैली पटेल पार्क से प्रारंभ होकर रेलवे रोड चौक होते हुए किराना बाजार घूमना लाल गेट होते हुए स्वराज कुटीर पर विराम हुई। 1030 बजे प्रस्तावित तिरंगा यात्रा रैली 11:30 पर प्रारंभ हुई जबकि स्कूली बच्चों को प्रातः 8:00 बजे ही पटेल पार्क में बुला लिया गया। भीषण गर्मी में बच्चे काफी परेशान दिखे। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के अलावा एनसीसी के कैडेट भी शामिल रहे। यात्रा के आगे चल रहे डीजे पर देश भक्ति के गीत बज रहे थे। बच्चे वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के जय घोष लगाते हुए चल रहे थे।
जगह-जगह पानी के पाउच रैली में शामिल लोगों को दिए जा रहे थे । तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता डॉक्टर भूदेव राजपूत भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव भास्कर दत्त द्विवेदी आदित्य मिश्रा हिमांशु गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष बबीता पाठक प्रीति तिवारी श्रीमती श्वेता दुबे रमल।राठौर वीरेंद्र कठेरिया ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर सतपाल सिंह राठौर दिनेश कटिय।र जितेंद्र सिंह राजावत मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


