32.4 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

दिल्ली गया परिवार, बंद मकान में हो गई चोरी, जेवरात, बर्तन व बाइक ले गए चोर

Must read

फर्रुखाबाद:( ब्यूरो) राजेपुर थाना क्षेत्र के ऊजरामऊ गांव में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन, गृहस्थी का सामान समेत मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन पर दी।ऊजरामऊ निवासी देशराज पुत्र नथु अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बताया गया कि वह करीब महीने में एक बार गांव आते हैं। इस दौरान गांव स्थित उनका मकान बंद रहता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोप है कि चोरों ने घर में रखे महिला के सोने के जेवरात, जिसमें मांगबेदी, नथनी, अंगूठी और हार शामिल हैं, चोरी कर लिए। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, कमरबंद, पीतल के बर्तन और गृहस्थी का अन्यसामान भी चोर समेट ले गए। चोर घर में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी ले गए। सुबह पड़ोसियों ने मकान का टूटा हुआ ताला देखा तो दिल्ली में रह रहे देशराज को सूचना दी। खबर मिलते ही वह गांव पहुंचे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।जांच के दौरान मकान से करीब 100 मीटर दूर खेत में एक बक्सा पड़ा मिला। माना जा रहा है कि चोरों ने खेत में बक्सा खोलकर सामान निकालने के बाद उसे वहीं फेंक दिया। देशराज की तहरीर पर राजेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की जानकारी जुटा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article