हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारों से गूंजा महादेवा, तिरंगे के साथ देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प
रामनगर। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी ‘महादेवा’ बुधवार को भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के अगुवाई में निकाली गई।जिसमे हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
तिरंगा यात्रा से पहले लोगों ने श्री लोधेश्वर महादेव की विधिवत पूजन-अर्चन कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। इसके बाद तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई।यह यात्रा महादेव चौकी से होते हुए लोधौरा चौराहे पहुंची उसके बाद मेला मैदान होते हुए पूरे महादेवा का भ्रमण किया।इस दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी ने कहा कि महादेवा की पवित्र धरती पर तिरंगा यात्रा केवल राष्ट्रध्वज के सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रधर्म के प्रति संकल्प का प्रतीक है। बाबा लोढेश्वर की भक्ति के साथ तिरंगे का सम्मान इस आयोजन को और विशेष बना रहा है।
एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, तिरंगे का मान-सम्मान बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह रामबाबू द्विवेदी,सिद्धार्थ अवस्थी ने संबोधित किया।अंत में सभी ने एक स्वर में ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद-जय भारत’ के नारे लगाए।इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राधा कृष्ण मिश्रा सुनील कुमार सिंह, अल्का मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, प्रतिमा मिश्रा,अनमोल तिवारी, आशुतोष शुक्ला, मौजूद रहे।
लोधेश्वर महादेव की धरती से गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


