31 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

दिल्ली से फर्रुखाबाद तक डॉ. राजीव पाठक का भव्य स्वागत, हिंदू राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर

Must read

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए डॉ. राजीव कुमार पाठक का दिल्ली से लेकर फर्रुखाबाद तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रमों में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा।
डॉ. राजीव कुमार पाठक ने प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वागत एवं सम्मान करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित में सभी जातियों और वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर हिंदू राष्ट्रीय एकता के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज में आपसी कटुता समाप्त करने के लिए सभी को एक साथ बैठकर संवाद और भोजन करने की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होगा और एक बेहतर राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेई और प्रदेश महामंत्री मृदुल चतुर्वेदी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित में तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और एकता के संदेश के साथ जय हिंद, जय राष्ट्र के उद्घोष से हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article