35 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक की प्रथम प्रबंध समिति बैठक सम्पन्न, बैंक की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर दिया जोर

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (Uttar Pradesh Cooperative Village Development Bank Limited) लखनऊ की नव निर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन के उपरांत आज बैंक के प्रधान कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, Lucknow में प्रबंध समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई। बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर सहित प्रबंध समिति के सदस्यों, उपसभापति एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मंत्री ने नव निर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों, उपसभापति एवं सभापति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप बैंक की व्यावसायिक गतिविधियों को गति प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना चाहिए तथा बैंक को किसानों के द्वार तक ले जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बैंक की प्रत्येक शाखा, जनपद एवं मंडल स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बैंक के उद्देश्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने तथा बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं एवं प्रभावी कार्यप्रणाली को लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article