37.3 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

सड़क हादसे के बाद पुलिस चौकी में तोड़फोड़

Must read

 

डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी में छिपे चालक को निकालकर पीटा

लखनऊ। मोहनलालगंज के भागू खेड़ा इलाके में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। डंपर की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी में छिपे डंपर चालक को बाहर निकालकर पीटने का प्रयास किया।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों के कब्जे से बचाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। चालक के पुलिस चौकी में छिपे होने की जानकारी मिलने पर भीड़ का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी और चालक को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकालकर स्थिति संभाली। घटना के बाद पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।
हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही चौकी में हुए उपद्रव की भी जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article