37.3 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

बाग में मिला जहरीला रसेल वाइपर

Must read

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज ठाकुरद्वारा स्थित नींबू-करौंदे के घने बाग में बुधवार को जहरीला रसेल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। नींबू तोड़ने पहुंचे विजय शाक्य ने पेड़ के नीचे सांप को देखा तो इसकी सूचना सभासद जयवीर शाक्य को दी। सभासद ने तत्काल बीबीगंज चौकी और वन विभाग को जानकारी दी।

सूचना पर चौकी से कांस्टेबल विनीत चौधरी, नितिन कुमार और नरेश मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ आशीष और चंदन की मदद से घने पेड़ों के बीच काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मचारी आशीष ने सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में की। उन्होंने बताया कि सांप को सुरक्षित रूप से रामगंगा के आगे जंगल में छोड़ा जाएगा। विजय शाक्य के मुताबिक, सांप करीब तीन-चार घंटे तक बाग में ही मौजूद रहा, जिसके बाद लोगों को बुलाकर वन विभाग को सूचना दी गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article