31.7 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

रिटायर्ड शिक्षक के घर 82.50 लाख की बड़ी चोरी

Must read

 

बंद मकान का ताला तोड़कर 19 मिनट में वारदात, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के जानकी विहार में बेखौफ चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 19 मिनट के भीतर 82.50 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि रिटायर्ड शिक्षक का मकान कुछ समय से बंद था। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों और अलमारियों को खंगाला तथा वहां रखी नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मकान की रेकी की थी।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। इतनी बड़ी रकम और जेवरात की चोरी को लेकर पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर केंद्रित है।
वारदात के महज 19 मिनट में अंजाम दिए जाने से पुलिस भी चोरों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद जानकी विहार के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article