29.9 C
Lucknow
Sunday, August 9, 2026

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, 160 मरीजों का हुआ उपचार

Must read

 

अमृतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे, चिकित्सकों ने जांच कर दी उपचार की सलाह

अमृतपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मेले में कुल 160 मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण कर उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जन आरोग्य मेले में बुखार, त्वचा संबंधी समस्याओं, शुगर, सूजन, हीमोग्लोबिन की कमी सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाओं के संबंध में परामर्श दिया।
उपलब्ध विवरण के अनुसार मेले में मलेरिया के 17, टाइफाइड के 15, शुगर के 26, शुगर के 8, हीमोग्लोबिन की कमी के 4, हेपेटाइटिस-बी के 3 और डेंगू के 3 मरीज चिन्हित किए गए। इसके अलावा गोल्डन कार्ड से संबंधित 3 मामलों में भी कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई, खान-पान और समय पर उपचार कराने के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई।
जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य बीमारी के उपचार के लिए उन्हें दूर के अस्पतालों की दौड़ न लगानी पड़े। स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में मरीजों की जांच के साथ उन्हें बीमारी के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
मौके पर डॉ गौरव राजपूत फार्मासिस्ट अरविंद लैब टेक्नीशियन सोनाली पाल ,पवन, समेत अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article