34.1 C
Lucknow
Sunday, August 9, 2026

रांची आंदोलन: सरकार और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू, सरकार की तरफ से पहुंचे 4 मंत्री

Must read

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी (Jharkhand JPSC-JSSC Student Protest) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक (Paper leak) और गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। रांची (Ranchi) के स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक हो रही है। सरकार की तरफ से 4 मंत्री बैठक में शामिल हुए हैं। जबकि छात्रों की तरफ से विभिन्न मंच प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए हैं। जेपीएससी/जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से बातचीत में शामिल प्रतिनिधिमंडल में चंदन कुमार, दीनबंधु मंडल, इकबाल हुसैन, रवि शंकर, प्रेम कुमार और रामा अवतार महतो शामिल हैं।

बता दें कि छात्रों का आंदोलन का आज 16वां दिन है। कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि JPSC-JSSC की परीक्षा रद की जाए और जिन भी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, उनकी CBI जांच कराई जाए। इससे पहले सरकार और छात्रों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न छात्र संगठनों ने भी अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपे हैं।

हालांकि, अब तक हुई बातचीत का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है, जिसके चलते आज तीसरे दौर की वार्ता आयोजित की जा रही है। इस बार सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि आज उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती तो वे 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। छात्रों के इस आंदोलन को अन्य छात्र समूहों के साथ-साथ विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है।

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article