33.4 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

बारिश से बढ़पुर अंडरपास में भरा पानी, तीनों मार्ग बंद

Must read

फर्रुखाबाद। झमाझम बारिश के बाद बढ़पुर तालाब का पानी अंडरपास में घुस गया। अंडरपास पूरी तरह भरने के बाद पानी सातनपुर स्थित खेराताल में जाने लगा। करीब 15 फीट गहरे पानी के कारण रेलवे ने अंडरपास से जुड़े तीनों मार्गों पर टिनशेड लगाकर आवागमन बंद कर दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
शहर के बढ़पुर क्षेत्र में रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास से सातनपुर और सेंट्रल जेल की ओर लोगों का दिन-रात आवागमन होता है। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के कारण बढ़पुर तालाब का पानी मोहल्ले में दो से ढाई फीट तक भर गया। इसके बाद पानी अंडरपास में पहुंच गया।
कुछ ही समय में अंडरपास पानी से पूरी तरह भर गया। इसके बाद पानी की तेज धार सातनपुर स्थित खेराताल की ओर जाने लगी। शुक्रवार शाम तक अंडरपास से पानी की धार सातनपुर तालाब में जाती रही।
पानी की गहराई और तेज बहाव को देखते हुए रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बढ़पुर, अंडियाना और सातनपुर की ओर से अंडरपास में आने वाले तीनों रास्तों को बंद कर दिया। रास्तों पर टिन के तख्ते लगाकर लोगों का आवागमन रोक दिया गया है।
अंडरपास बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दूसरे रास्ते से करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
रेलवे ने फिलहाल अंडरपास से पानी निकालने का प्रयास शुरू नहीं किया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफ्दर हुसैन ने बताया कि पानी का स्तर कुछ कम होने के बाद पंपिंग सेट लगाए जाएंगे। इसके बाद अंडरपास से पानी निकालने की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article