33.8 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

Must read

 

हरदोई के कोतवाली नगर प्रभारी पर गंभीर आरोप, शपथपत्र का हवाला देकर कार्रवाई की मांग

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजकर हरदोई जिले के थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार, उनकी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विमलेश शर्मा द्वारा उन्हें पार्टी के हरदोई जिला उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा का 7 अगस्त 2026 का एक शपथपत्र प्राप्त हुआ है। शपथपत्र में आरोप लगाया गया है कि 27 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर में पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने कथित रूप से कहा था, “अमिताभ ठाकुर पूर्व IPS बना घूम रहा है, उसकी कोई नहीं सुनता है। चाहे तो दो सिपाही उठा लेते हैं। उसकी कोई हैसियत नहीं है।”

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध इस प्रकार के आरोप शपथपत्र पर लगाए गए हैं, तो उनकी निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराना आवश्यक है। उनका कहना है कि ऐसे आरोपों की अनदेखी पुलिस संगठन की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़े कर सकती है।

उन्होंने डीजीपी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच किसी सक्षम वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए और जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article