33.8 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

रालोद ने ऐश्वर्य राज सिंह को बनाया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

Must read

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को नई मजबूती देने की उम्मीद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
रालोद नेतृत्व को उम्मीद है कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार मजबूत होगा। उनकी नियुक्ति को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रदेशभर में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नए प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर होगी।
ऐश्वर्य राज सिंह की नियुक्ति के बाद रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article