30.1 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न वर्गों के विजेता मंडल स्तर के लिए चयनित

Must read

फर्रुखाबाद। के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की लगभग छह टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज, एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रियांशु यादव, कार्तिकेय तिवारी, हर्ष शर्मा एवं विवेक चयनित हुए। सीनियर बालिका वर्ग में मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की खुशी तथा एन.ए.के.पी. बालिका इंटर कॉलेज की दिव्या कश्यप, रोशनी मिश्रा और गायत्री ने स्थान बनाया।
जूनियर बालक वर्ग में के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज के उत्तम सिंह, विनय सिंह, हर्ष गौतम एवं युवराज सिंह चयनित हुए। जूनियर बालिका वर्ग में एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज की आराध्या कुशवाहा तथा मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की सृष्टि और अंशिका सक्सेना का चयन हुआ।
सब जूनियर (अंडर-14) बालक वर्ग में के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज के वंश गुप्ता, आदर्श प्रताप, पीयूष राजपूत एवं आर्यन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन हासिल किया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज की आमना खान, दिव्यानी मिश्रा एवं वंशिका तथा मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की वंशिका सक्सेना मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रभारी व्यायाम शिक्षक गजेंद्र सिंह तथा डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्णायक मंडल में मोहन अग्रवाल, प्रशुभ गुप्ता, कुलदीप, श्रीमती शोभा यादव, एजाज अहमद सिद्दीकी, अर्जुन प्रताप सिंह, केशव कुमार गंगवार, श्रीमती नीता दुबे एवं सीमा तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्य राकेश प्रसाद, सुधाकर चतुर्वेदी एवं मोहन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article