33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 70 छात्र-छात्राएं, बारिश में टपकती छत से हर पल हादसे का डर

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के माल विकासखंड स्थित शाहपुर गोड़वा प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसके बावजूद करीब 70 छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर इसी भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

विद्यालय की दीवारों और छत से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों और शिक्षकों को हर समय किसी बड़े हादसे का भय बना रहता है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक भवन के मरम्मत या नए निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। छत से पानी रिसने और प्लास्टर गिरने की घटनाओं के बीच छात्र-छात्राएं असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द नए भवन की व्यवस्था की जाए या जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article