33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

आजादी से आत्मनिर्भर भारत तक हथकरघा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए गए तथा हथकरघा क्षेत्र के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री राकेश सचान सहित हथकरघा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हथकरघा और खादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हथकरघा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में हथकरघा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार बुनकरों के कल्याण, पारंपरिक उद्योगों के संरक्षण और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बुनकरों से आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article