प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का शव देर रात प्रयागराज पहुंच गया। शव को शहर के हटवा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां परिजनों और परिचितों का तांता लगा रहा।
जानकारी के अनुसार, अबान अहमद का अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) आज कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। परिवार और करीबी रिश्तेदार अंतिम रस्मों की तैयारियों में जुटे हैं।
गौरतलब है कि झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अबान अहमद की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उसके साथ मौजूद दोस्त सोनू की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी।
अबान अहमद का शव प्रयागराज पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सड़क हादसे के कारणों की जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।


