31.3 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

डबरी पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत पांच घायल; चार की हालत गंभीर

Must read

 

मक्का का भुगतान लेने जा रहे दो भाई और रिश्तेदारी में जा रहा परिवार हादसे का शिकार, चार घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर

अमृतपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी पुल पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मढ़ैया निवासी गोपाल पुत्र दीपचंद्र और मोनू पुत्र सैंपल मक्के की फसल का भुगतान लेने के लिए आढ़ती के पास अल्लाहगंज जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अवधेश पुत्र उपदेशराम अपनी पत्नी रामश्री के साथ पुत्री के यहां रिश्तेदारी में परतापुर (थाना अमृतपुर) जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें डबरी पुल के पास पहुंचीं, आमने-सामने की तेज भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया।

सीएचसी राजेपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रमित राजपूत ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय परीक्षण किया। हालत गंभीर होने पर महिला समेत चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए डबरी पुल पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया है सूचना प्राप्त हो गई है शरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article