31.3 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम अभिषेक वर्मा ने झौआ और कटरी तौफीक गांवों का किया निरीक्षण

Must read

 

नाव-स्टीमर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, बाढ़ चौकियों और शरणालयों को रखा जा रहा सक्रिय

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जनपद में गंगा के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक कुमार वर्मा ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित गांव झौआ और कटरी तौफीक का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में आवश्यकता हो वहां नाव और स्टीमर की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश भी दिए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपालों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की ओर से बाढ़ शरणालयों, बाढ़ चौकियों तथा राहत व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ संबंधी परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के बढ़ते जलस्तर वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग को सूचना दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article