– बोले, लोकतंत्र पर भरोसा फिर जगा
नई दिल्ली/लेह। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गांव लौटे हुए उन्हें पांच दिन हो चुके हैं और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
सोनम वांगचुक ने लिखा, “आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। गांव में लौटे हुए मुझे पांच दिन हो गए हैं। मैंने जो 11 किलो वजन घटाया था, उसमें से 6 किलो वापस पा लिया है। लोकतंत्र में मेरा भरोसा फिर से जगाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
वांगचुक का यह संदेश उनके लंबे आंदोलन और उपवास के बाद आया है। उनके समर्थकों ने इसे सकारात्मक संकेत बताते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।
सोनम वांगचुक ने अपने संदेश में देशभर से मिले जनसमर्थन के लिए भी आभार जताया और कहा कि लोगों के सहयोग ने उनके लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और मजबूत किया है।


