28.2 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

प्रधानाचार्य सोते रहे, छात्र मोबाइल पर खेलते रहे गेम; कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल

Must read

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम सिकरोरी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय के प्रधानाचार्य कथित तौर पर कक्षा के भीतर मेज पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि छात्र पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल फोन पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा कक्षा के अंदर मेज पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई छात्र मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि “इंटरवल के दौरान आंख लग गई होगी। उसी समय किसी ने वीडियो बना लिया।”
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विपिन चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है और प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, प्रभारी बीएसए ने कहा कि वीडियो प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, इसलिए उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
यदि जांच में वायरल वीडियो सही पाया जाता है, तो यह मामला सरकारी विद्यालयों में अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की निगरानी को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article