31.4 C
Lucknow
Sunday, August 2, 2026

स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की प्राइवेट अस्पताल उड़ा रहे जमकर धज्जियाँ..

Must read

मानको को ठेंगा दिखा कर धड़ल्ले से किए जा रहे गैर कानूनी काम..जिसके एवज में वसूली जा रही मोटी रकम..

नाबालिगों का गर्भपात से लेकर गर्भवतियों की डिलीवरी तक गंभीर सवाल..

फिरोजाबाद। सुहाग नगर स्थित शिव कृपा हॉस्पिटल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर तमाम गैर कानूनी काम हॉस्पिटल में धड़ल्ले से किए जा रहे हैं, जिसमें नाबालिग लड़कियों का गर्भपात से लेकर गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने तक सारी प्रकिया आसानी से हो रही है। इस काम के बदले मरीजों से मोटी रकम ऐंठी जा रही है। गैर कानूनी कामों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन सबके बाद सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की फायर सेफ्टी को लेकर है। क्या स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल का पंजीकरण, डॉक्टरों की योग्यता, फायर एनओसी, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और अन्य अनिवार्य मानकों की जांच की? अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर हैं कि यदि अस्पताल मानको के विपरीत संचालित हो रहा है तो स्वास्थ विभाग कब तक आंखें मूंद के रहेगा ? तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही ? सवाल सिर्फ अस्पताल का नहीं, बल्कि मरीजों की जिंदगी और स्वास्थ्य सुरक्षा का भी है। यदि भविष्य में मरीजों की जान पर कोई खतरा बनता है तो इसके जिम्मेदार कौन होगा..??

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article