33.3 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 138 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Must read

 

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 138 न्यायिक अधिकारियों (जजों) का तबादला कर दिया है। इस आदेश के तहत कई न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, 13 न्यायिक अधिकारियों की तैनाती राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालतों में की गई है। ये विशेष अदालतें मुख्य रूप से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी।

इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और त्वरित बनाना है। नई नियुक्तियों के बाद विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और विशेष प्रकृति के मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली हाईकोर्ट के इस निर्णय के तहत कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी अलग-अलग जिला अदालतों और विशेष अदालतों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे न्यायिक प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article