35.6 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

Must read

– बोले- शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी

लखनऊ। मलिहाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं को स्वयं फोन कर फीडबैक लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संबंधित व्यक्ति समस्या के समाधान से संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने कहा कि फीडबैक व्यवस्था से निस्तारण की गुणवत्ता का भी आकलन किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और अन्य मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article