34.1 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

आवारा गायों के झुंड ने 4 वर्षीय बच्ची को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सुल्तानपुर रोड स्थित कुल्लीखेड़ा मोड़, कान्हा विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे आवारा गायों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गाय ने पहले बच्ची को टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य गायें भी उस पर टूट पड़ीं और झुंड ने उसे रौंदना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गायों ने उन्हें भी दौड़ा लिया और हमला करने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को गायों के झुंड से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा मवेशियों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा मवेशियों को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article