36.9 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

ग्रेटर नोएडा में युवक पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

Must read

 

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित दबंगई का मामला सामने आया है। मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास कुछ लोगों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक पर अचानक हमला कर दिया और सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी काफी देर तक मारपीट करते रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
मारपीट में घायल युवक ने दादरी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article