गुरसहायगंज, कन्नौज। गांव के लोगों ने गमी में शामिल होने जा रहे युवक को रस्ते में रोका। विरोध करने पर युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
मिली जानकारी के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी इन्दिरा नगर के ग्राम तेरारब्बू निवासी शेर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 30 जुलाई को शाम करीब 8 बजे चित्तरपुरवा में शोक सभा में शामिल होने गया था। वह पड़ोस की गली के कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुरवा गांव के निवासी संतोष, संदीप, शिवम, सीता देवी, भूरा, काले, नन्हे व हिमांशु ने वहां पहुंच कर गाली-गलौज की। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आठ युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
आठ लोगों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज


