33.5 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

मेरठ शूटआउट: हिस्ट्रीशीटर आदित्य का सलमान गैंग के शूटर से कनेक्शन, पुलिस ने जांच तेज की

Must read

 

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित जोनल पार्क में युवती अनुष्का पर गोली चलाने और बाद में आत्महत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर आदित्य मामले में पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। जांच के दौरान आदित्य का कुख्यात सलमान गैंग के एक शूटर से कथित संबंध सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने गैंग से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आदित्य ने शावेज उर्फ शेरा से दो पिस्टलें खरीदी थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल अनुष्का पर हुए हमले में किया गया। अब पुलिस की कई टीमें शावेज उर्फ शेरा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आदित्य कथित रूप से अनुष्का के हाथ पर बने “आर्यन” नाम के टैटू से नाराज था। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से उसने पहले से हमले की योजना बनाई थी और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आदित्य एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2023 में उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। हथियारों की खरीद, गैंग कनेक्शन और घटना की साजिश से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article