33.5 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

13 अगस्त को होगी एलडीए बोर्ड की बैठक, कई अहम विकास प्रस्तावों पर लगेगा अंतिम फैसला

Must read

 

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बोर्ड बैठक 13 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक में राजधानी के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में निजी बिल्डरों की प्रस्तावित टाउनशिप परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखे जाएंगे।
एलडीए बोर्ड की बैठक में आईटी सिटी क्षेत्र में लैंड पूलिंग योजना लागू करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस योजना से क्षेत्र के सुनियोजित विकास को गति मिलेगी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।
इसके साथ ही मेट्रो रेल यार्ड के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव भी बोर्ड के एजेंडे में शामिल है। इस प्रस्ताव पर बोर्ड की सहमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड बैठक में लिए जाने वाले निर्णय राजधानी की शहरी विकास योजनाओं और भविष्य की आधारभूत संरचना को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article