33.3 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

निजी स्कूल में दो मासूम भाइयों से कथित हैवानियत, शिक्षिकाओं समेत चार पर एफआईआर

Must read

 

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो मासूम भाइयों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ मारपीट की, जिसमें एक बच्चे की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरे बच्चे के कान का पर्दा फट गया। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल निदेशक, प्रबंधक और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, चार वर्षीय अनमोल की आंख में कथित रूप से शिक्षिका ने पेंसिल घोंप दी, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
वहीं, पांच वर्षीय आर्यन के साथ भी कथित रूप से दूसरी शिक्षिका ने बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि पिटाई के कारण उसके कान का पर्दा फट गया और उसे भी चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने स्कूल निदेशक, प्रबंधक और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षिकाओं और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article