31.5 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय को भावभीनी विदाई, एसपी आरती सिंह ने सराहा कार्यकाल

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय के स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और जनहित की भावना के साथ किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एसपी ने उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल को याद करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान की सराहना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article