लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के साथ हो रही कथित कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो वे आतंकवादी हों।
अभिजीत दीपके ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, हिरासत और दबाव लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उन्हें डराने और दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए, उनकी समस्याओं का संवाद के माध्यम से समाधान किया जाए तथा अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई से बचा जाए। उनका कहना है कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने की बजाय सुना जाना चाहिए।
अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ कथित कठोर व्यवहार जारी रहा तो उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।


