29 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, राम मंदिर और पेपर लीक को लेकर उठाए सवाल

Must read

 

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। चर्चा के दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में सामने आए कथित दानपात्र चोरी प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोक पाएंगे?” उन्होंने आरोप लगाया कि जब महत्वपूर्ण संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तब प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के सरकारी दावे भी सवालों के घेरे में हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
संसद में उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता का मुद्दा मानसून सत्र में प्रमुख राजनीतिक विषय बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article