30.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, 30 बीघा में विकसित हो रही पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में लगभग 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित प्लाटिंग बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति के विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए सड़क नेटवर्क, सीमांकन एवं अन्य निर्माण हटाए गए।
इसके अलावा पारा क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए दो व्यावसायिक निर्माणों को भी एलडीए ने सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एलडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या भवन की खरीद से पहले उसकी वैधता और मानचित्र स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article