30.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

यूपी पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, एनआईए के विशेषज्ञों ने साझा किए जांच के आधुनिक तरीके

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता और आतंकवाद विरोधी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सहयोग से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों से आए अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक जांच, खुफिया समन्वय तथा आधुनिक जांच तकनीकों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण के दौरान एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिकारियों को आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच, साक्ष्य संकलन, डिजिटल फॉरेंसिक, अंतर-एजेंसी समन्वय तथा संवेदनशील मामलों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों के साथ व्यावहारिक अनुभव भी साझा किए गए, जिससे उन्हें जटिल मामलों की जांच में बेहतर दक्षता प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण निदेशालय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर क्षमता को सुदृढ़ करना और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों एवं प्रक्रियाओं से प्रशिक्षित करना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article