33.1 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

पूर्व रंजिश में दंपती से मारपीट, आठ नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर भगवत में पूर्व रंजिश के चलते घर के बाहर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता कलावती पत्नी फेरू सिंह निवासी ग्राम बलीपुर भगवत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 जुलाई की दोपहर गांव के ही अनीता पत्नी आदेश, रामवीर, संजय, दीपक, जिलेदार, शिवानी, सचिन तथा इंद्रदेव एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर कलावती तथा उसके पति फेरू सिंह के साथ मारपीट की। इस घटना में दंपती समेत दो लोग घायल हो गए।
पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अनीता, रामवीर, संजय, दीपक, जिलेदार, शिवानी, सचिन और इंद्रदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article