33.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

ऊपरी गंगा नहर आधुनिकीकरण घोटाला: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Must read

– सिंचाई विभाग के 6 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ने सिंचाई विभाग में कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 16.68 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में सिंचाई विभाग के पांच इंजीनियरों और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला वर्ष 2022 में बिजनौर में ऊपरी गंगा नहर आधुनिकीकरण परियोजना के दौरान हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

विजिलेंस जांच में आरोप है कि परियोजना के कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताएं की गईं। जांच के आधार पर अधीक्षण अभियंता कौशल कुमार, सहायक अभियंता संजय कुमार, यशवंत सिंह, मनोज अग्रवाल और सुखबीर समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, ठेकेदार राजबीर के साथ इंजीनियरों की कथित मिलीभगत से परियोजना में अनियमित भुगतान और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। आरोप है कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा।
विजिलेंस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। अब दस्तावेजों, भुगतान प्रक्रिया और परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article