30.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

चाट भंडार की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर गुल्लक व अन्य सामान चोरी

Must read

कंपिल: चाट भंडार की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर गुल्लक व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी मकरंद की दुकान कंपिल रुदायन मार्ग पर गांव समाउद्दीनपुर के निकट स्थित है। प्रतिदिन की भांति मकरंद रविवार देर शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। बीती रात चोर दुकान की पीछे दीवार में नकव लगाकर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी गुल्लक में रखे दो हजार पांच सौ रुपए व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान पर आए मकरंद को दीवार में नकब व गुल्लक खेतों में पड़ी मिली। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article