34.9 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

कमालगंज में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, इस बार रामलीला मैदान में होगा आयोजन

Must read

कमालगंज|

कस्बे में आगामी विशाल गणेश महोत्सव को लेकर रविवार को प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस वर्ष के उत्सव को अधिक भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल गणेश महोत्सव का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जगह बदलने के पीछे मुख्य कारण भक्तों को होने वाली परेशानियों से बचाना और आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाना है। रामलीला मैदान में पर्याप्त जगह उपलब्ध होने से वाहन पार्किंग सहित अन्य सभी प्रबंध अधिक सुचारू रूप से किए जा सकेंगे।
समिति द्वारा इस वर्ष भगवान श्री गणेश की मूर्ति फर्रुखाबाद में बनवाई जा रही है। समिति के सदस्य आगामी 12 सितंबर को मूर्ति लाने के लिए जाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा, जिसका समापन 25 सितंबर को गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ किया जाएगा।
इस बैठक में रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, गणेश सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सौरभ चौरसिया, मंच संचालक अनुभव गुप्ता, नित्य प्रकाश वर्मा, सनी गुप्ता, रिंका, राहुल कटियार, ऋषि, तिलक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article